फिरोज खान, अलीराजपुर
अलीराजपुर जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने चशे आज़ाद नगर भाबरा क्षैत्र में आज स्वगीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गांव गांव पहुंच कर मास्क वितरण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आजाद नगर भाबरा क्षैत्र के देवली, सेजावाडा, बरझर पहुंच कर मास्क वितरण किया। साथ ही वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। साथ ही महेश पटेल ने कहा की प्रदेश कोरोना की मार से अब उभर पाया है । अप्रैल-मई माह का प्रथम सप्ताह में कोरोनावायरस की मार से हर परिवार पीडित था। ऐसे में अधिकांश परिवारों के मुखिया की मौत होने से परिवारों का आर्थिक संकट आ गया।

ऐसे परिवारों की हर सम्भव मदद करना हमारा दायित्व है। हम सब ऐसी दु:ख की घडी में साथ में है, जो मदद हम से मिल सकेगी हम जरूर देंगे। साथ ही लक्ष्मीनारायण राठोड़ बरझर की मांग पर महेश पटेल ने एक डम्पर श्मसान घाट में मृतकों के लिए लकड़ी लेने की बात कही। बरझर अस्पताल पहुंचे महेश पटेल, लिया जायज़ा।
जिलाध्यक्ष महेश पटेल अचानक बरझर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की साफ सफाइ, स्टाप की मेहनत से डिलेवरी की संख्या में इजाफा होना से प्रसन्नता जाहिर की ओर धन्यवाद दिया। साथ ही मेडिसन की जानकारी ली। जिला चिकित्सालय अधिकारी प्रकाश ढोके से चर्चा कर आवश्यक सामग्री जिले से अस्पताल मे भेजना का निवेदन किया जिसे डाक्टर ढोके ने जल्द अस्पताल में सामग्री भेजने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने स्टाप से परिचय कर अस्पताल की अच्छी देख देख रखने के लिए सभी को धन्यवाद दिया ओर मरीजों को मास्क भी बांटे कर वेक्सीन लगावने के लिए प्रेरित किया । बरझर में शोक सभा में परिजनों को सांत्वना दी। बरझर कस्बे के समाजसेवी हाजी हनीफ खान का कोरोना काल में आकस्मिक निधन 23 अप्रैल को हो गया था । जिसके चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, ओम प्रकाश राठौड़, नारायण अरोड़ा,लइक मोहम्मद शैख, मदन डावर, इरशाद खान, लक्ष्मीनारायण राठौड़ ,शोनू वर्मा, इरफान मंसूरी,महेश मावी आदि ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पटेल ने इश्वर से प्रार्थना करते हुए हाजी हनीफ खान को स्वर्ग में जगह देने की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *