थांदला। राजस्थान की ओर से खाद लेकर आ रही आईसर मिनी ट्रक को खाद व्यापारी ने थांदला बाईपास पर पकड़ा है। शनिवार को खाद्य व्यापारी संघ ने आईसर को रोककर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। खाद व्यापारी संघ का आरोप है कि जिले में बिना किसी लाइसेंस और कागजात के अवैध रूप से नकली खाद लाया जाता है। बताया जा रहा है कल्ल्यानपुरा के किसी व्यापारी ने यह खाद मंगाया था। जिस मोनो ट्रक को पकड़ा उसमें 300 बोरी खाद की भरी थी। आरोप है कि इन बोरियों का कोई परमिट और कोई कागजात ड्राइवर के पास नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची और आईसर को थाने ले आई। Post navigation सार्थक परिवार ने नोगांवा नदी मुक्तिधाम के कायाकल्प का बीड़ा उठाया संत व साध्वी मंडल के सानिध्य में आठ दिवसीय विशिष्ठ आराधनाएं 24 अगस्त से होगी प्रारंभ