पियुष चन्देल, अलीराजपुर ===== स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ आलीराजपुर के छात्र राजवीर पिता श्री शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने जे ई ई 2019 में 98.24 परसेन्टाइल प्राप्त किये। साथ ही जे ई ई एडवांस में भी क्वालीफाइड किया। इस उन्नति का श्रेय राजवीर ने अपने माता-पिता तथा गुरूजनों को दिया। छात्र की इस उन्नति पर स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के परिवारजनों ने छात्र को शुभकामनाएँ दी। संस्था के प्राचार्य श्री समीर कुलकर्णी, उपप्राचार्य पंचानन बारीक एवं समिति सदस्यों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation एसपी श्रीवास्तव ने आम नागरिकों को सायबर धोखाखड़ी से बचाने के लिए जारी की अपील आदिवासी समाज महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, संगीता भंवर चौहान अध्यक्ष एवं गुलाबी तोमर कोषाध्यक्ष