थांदला। नगर में होली की तरह रंग पंचमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। रंग पंचमी के अवसर पर 22 मार्च मंगलवार को राधा कृष्ण फाग यात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक समरसता मंच के सदस्यों ने बताया कि रंग पंचमी के अवसर पर प्रातः 10:30 बजे गणेश मंदिर आजाद चौक से विशाल फाग यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में राधा कृष्ण की प्रतिमा, ढोल ताशे, डीजे एवं फोग मशीन से उड़ता गुलाल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सामाजिक समरसता मंच के सदस्यों ने नगर के समस्त व्यापारी बंधुओं से निवेदन किया है कि वे अपना व्यापार व्यवसाय बंद कर फाग यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावे। Post navigation आईएसओ प्रमाणित हुआ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं थाना साध्वीश्री निखिलशीलाजी ठाणा 4 के सानिध्य में जप तप से मनाया जाएगा प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी का जन्मदिवस