थांदला। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में नगर में फाग यात्रा निकाली गई। फाग यात्रा हेतु सुबह 10 बजे से स्थानीय आजाद चौक पर युवाओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया। जमा हुए युवाओं एवं सामाजिक समरसता मंच के सदस्यों द्वारा बैंड बाजे एवं डीजे के साथ आजाद चौक से फाग यात्रा प्रारंभ की गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः आजाद चौक पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ। फाग यात्रा जिन जिन मार्गो से निकली वहां के सड़क एवं घर गुलाल मयी हो गए । फाग यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवक थिरकते नजर आए। Post navigation साध्वीश्री निखिलशीलाजी ठाणा 4 के सानिध्य में जप तप से मनाया जाएगा प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी का जन्मदिवस जैन सोश्यल ग्रुप का होली मिलन समारोह सम्पन्न