आलीराजपुर। 27.09.24 से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में विगत 10 वर्षों में महिलाओं , बच्चों (बालक/ बालिकाओं ) के विरुद्ध होने वाले यौन शोषण संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की चेकिंग हेतु एक वृहद अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसका उद्देश्य समाज में विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों में सुरक्षा का भाव तथा अपराधियों में भय उत्पन्न हो| इस कार्यवाही के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में ऐसे अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों के अतिरिक्त उनके द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्य के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक 359 अपराधियों को चेक किया जा चूका है जिनमें से 147 के विरुद्ध प्रतिबंधत्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है। चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी । Post navigation इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार वाहनों की चेकिंग कर काट रहे चालान वरिष्ठ पत्रकार बबलू बैरागी का निधन