झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मुस्लिम समाज जनों द्वारा मोहर्रम पर ताजिये निकाले गये। या हुसैन या हुसैन की गुंज के साथ समाजजनों द्वारा आकर्षक ताजियें निकाले। शाकिर भाई शेेख द्वारा ताज मस्जीद के ताजियें को आकर्शक तिरंगे में बनाया गया जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। समस्त ताजियें गांधी चौक मे जमा होकर सायं के समय नगर मे निकले जिन्हे सरदार पटेल मार्ग पर पुराने पोस्ट ऑफिस चौराहे पर विश्राम दिया गया जिसके उपरान्त बोहरा गली, गवली मोहल्ला, मठवाला कुआ चौराहा होते हुए आजाद चौक पहुंचा जहा से पिपली चौराहा, कुम्हार वाडा चौराहा होते हुए करबला य गांधी चौक पहुंच समापन हुआ। जुलस के दौरान अखाड़ा दल द्वारा हेरत अगेंज करतब दिखाए। जगह जगह शरबत एवं सबील का आयोजन समाजजनों द्वारा किया गया। Post navigation मुस्लिम भाई ने हिंदू-मुस्लिम एकता को किया मजबूत : गरबा समिति को दिया 200 स्टील के बर्तन अंतर्राष्ट्रीय वर्द्धजन दिवस पर वर्द्ध सम्मान एवं स्वस्थ परीक्षण सम्पन्न