अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ के हनुमान मंदिर के सामने छात्रावास मे नवरात्रा पर्व पर तल रहे गरबे उत्सव मे लगातार भारी भीड़ जमा होती है। गरबा समिति के अध्यक्ष जगत रावत एवं सेवानिवृत राम सहाय अहिरवार ने बताया गरबा खेलने वालो को जोबट निवासी जावेद भाई ठेकेदार ने सभी गरबा खेलने वालो को स्टील के करीबन दो सौ बर्तन देकर सम्मान कर हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर जावेद भाई ने कहा कि हम सभी आपसे भाईचारे को बढ़ावा दे। इस अवसर पर चिमन भाई वरिया ने आभार माना। Post navigation खेत में करंट से पति-पत्नी की हुई मौत पर कलेक्टर ने स्वीकृत किए रु. 5000/- योमे आशुरा पर दिनभर गूंजता रहा या हुसैन