लाइव के लिये बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर अखिल भारतीय युवा मौर्चा जिले मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। आम्बुआ प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीतसिह डावर ने बताया कि 23 जनवरी 2018 को मेरे दीनदयाल उपाध्याय के नाम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । पूरे जिले को चार भाग मे विभाजित किया गया है। जिले भर मे करीबन 30 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, केवल आम्बुआ.बोरझाड़ में 1200 विध्यार्थी इस प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपने ज्ञान का परिचय देंगे। जिले मे चार खण्ड बनाये गये हौ उन के लिये पार्टी स्तर पर हाई कमान ने प्रभारियो की नियुक्ति की है जो इस प्रतियोगिता का प्रभार सम्भालेंगे द्य प्रभारियो मे उज्जैन के सांसद चिंतामणी मालवीय, राष्ट्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दर्शन ठक्कर, इंग्ले,कमल शर्मा को होंगे। डावर ने बताया कि जिले भर से प्रथम,दित्तीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को पारितोषिक देकर सम्मानित किय जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *