जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के तहत तहत एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले के अनुसार मृतका सनी पिता दल सिंह भिलाला निवासी अजंदा बाजार बलिया ने घर के सामने महुआ के पेड़ पर लगभग 20 फीट ऊपर अपने ही दुपट्टे से लटक कर जान देने का मामला आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। दुर्घटना में एक युवक ने गंवाई जान वहीं दिनेश पिता किशन भिलाला उम्र 23 वर्ष की ग्राम खंडाला में मोटरसाइकिल से जा रहा था कि अचानक गिरने से मौत हो गई।नानपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर आज शव परीक्षण कर लाश परिजनों के सुपुर्द की गई। ) Post navigation भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, युवाओं के साथ वादाखिलाफी को लेकर निकाली अर्थी, वचन पत्र की प्रति जलाई स्कूली छात्रो के नेत्र परीक्षण हेतू सोण्डवा में किया शिक्षको को प्रशिक्षित