दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- दाहोद शहर के मंडावरोड पर स्थित त्रिवेणी पार्क अपार्टमेंट में अज्ञात युवक ने महिला के घर में घुसकर अज्ञात कारणों के चलते धारदार मारक हथियार से सिर मे उपराछापरी तीन घाव कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया था मिली जानकारी अनुसार मंडावरोड त्रिवेणी पार्क अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर पर निवास करते व वन विभाग में गरबाडा रेंज के इंचार्ज आरएफ़ओ के पद पर कार्यरत महेश भाई परमार गरबाडा में चल रहे तहसील वन महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गरबाडा गए थे ओर उनकी पत्नी तेजलबेन घर पर मोजुद थी तभी आज दोपहर के समय अज्ञात युवक ने तेजलबेन को घर मे अकेला पाकर घुस गया था तत्पश्चात युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने साथ लाए धारदार मारक हथियार से हमला कर तेजलबेन के सिर में तीन जगह पर वार करने से वह जमीन पर गिर गई थी जिसके बाद हमलावर युवक फ़रार हो गया था देर के बाद तेजलबेन का पुत्र ट्यूशन से वापस घर आने पर अपनी मां को खून से लथपथ पाकर इस बात की जानकारी उसके पापा महेशभाई परमार को टेलीफोन द्वारा तथा अड़ोस पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाने पर अड़ोस पड़ोस के लोगों ने तेजलबेन के घर पहुचकर घायल तेजलबेन को 108 के द्वारा इलाज के लिए जिला सरकारी चिकित्सालय भेज दिया गया जहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के हेतु वडोदरा रेफर कर दीया इस घटना संबंधी पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही शुरु की है गौरतलब हो कि शहर मे देसाईवाड व गुजरातीवाड में भी दोपहर के समय घर मे अकेली पाकर घर मे घुसकर हमला करने की घटना भुतकाल में बनी है ? कहीं ये वही गैंग तो नहीं ?या फिर कोई ओर? यह पुलिस जांच का विषय है Post navigation गांव में लूटपाट करने के इरादे 18 लुटेरे गैंग बनाकर पहुंचे, ग्रामीणों पकडक़र की जमकर धुनाई एक लुटेरे की मौत दीए में तेल भरते समय दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत चार जिंदा जले