आलीराजपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देषानुसार युवा विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई एवं युवा नेता पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा रन फॉर राजीव मैराथन दोड का आयोजन किया गया। इस मैराथन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मेराथन नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिनेमा चैराहा स्थित पुर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी स्मारक पहुंची। जहां युवा कांग्रेसजनो ने राजीवजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेराथन का समापन किया। राजीव मैराथन की शुरुआत दाहोद नाका स्थित टंट्या मामा प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर हुई। मैराथन टंट्या मामा चैराहा, रामदेवजी मंदिर, झंडा चोक, हाटगली होेते हुए सिनेमा चैराहा पर पहुंची।

युवा विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई एवं युवा नेता पुष्पराज पटेल ने कहा कि राजीवजी की जयंती पर मैराथन मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं डेढ़ किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस मेराथन का उद्देश्य देश-प्रदेश में एकता और भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम में उपस्थित यूवा कांग्रेस के पुर्व महासचिव सोनू वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भयडिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी, राहुल ठकराव, प्रदीप रावत, इरशाद चंदेरी, धनसिंह चैहान, भीमसिंह भाई, कारसिंह मोरयावडा, विजय चोंगड, इरशाद चंदेरी, मनीष, साजिद मकरानी, पिंटू सेन, प्रदीप सोनी, राहुल, मनोज रावत, मोहित वाघेला, आकाश डावर, विष्णु चोकिया, संजय चैकिया, भरोसे भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *