आलीराजपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवारू के दो दिन के मप्र के दौरे पर भोपाल आगमन में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की प्रदेश की संगठन टीम ने स्वागत किया। इस दौरान सभी प्रदेश के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात कर परिचय दिया। उन्होंने प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। इसके अलावा हर जिले में पहुंचकर महंगाई व बेरोजगारी को लेकर धरने प्रदर्शन करने की बात से भी राष्ट्रीय प्रभारी अल्लवारू को अवगत करवाया। साथ ही विक्रांत भूरिया ने आलीराजपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया व टीम के विधानसभा अध्यक्ष तरूण मंडलोई व जीतू जीतू देवडा की जिले में अच्छा प्रर्दशन करने की बात भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से की। साथ ही जिलाअध्यक्ष दीपक भूरिया ने युवाओं को जोड़कर आदिवासी जिले में प्रदेश सरकार की नाकामी बताकर जनता से रूबरू होने की बात विक्रांत भूरिया ने की। इस अवसर पर झाबुआ, आलीराजपुर जिले के युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) आलीराजपुर जिला ईकाई का हुआ निर्वाचन सम्पन्न फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव