बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट चंद्रशेखर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत महिंद्रा पंचायत के कोठार फलिए में आज एक 20 वर्ष महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठार निवासी प्रवीण बामणिया की 20 वर्षीय पत्नी उषा ने घर के अंदर छत पर अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। मौके पर पहुंची बरझर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है व पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। Post navigation युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रभारी का स्वागत किया चैत्र नवरात्रि में माता की आराधना के साथ हो रहे गरबे