रितेश गुप्ता@थांदला यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों में से एक छात्रा कशिश चौधरी अपने घर को लौट चुकी है, तो वहीं रिचा धानक भीषण बमबारी के बीच खारकिव से लगभग 20 घंटे का सफर तय कर यूक्रेन से बाहर हंगरी देश में पहुंच चुकी है। तो वही प्रज्वल अभी भी एंग्री देश की सीमा से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। अपने अपने परिजनों से हुई बातचीत के दौरान प्रज्वल ने अपने पिता आनंद अमलियार को बताया कि वह यूक्रेन के लिविव शहर से निकलकर हंगरी की बॉर्डर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है । रिचा धानक रिचा धानक ने अपने पिता अनिल धानक से हुई बातचीत के दौरान बताया कि वह खारकिव से कीव होते हुए, हंगरी की बॉर्डर के समीप ट्रेन से पहुंची, जहां से प्राइवेट कैब करके हंगरी तक पहुंची है , जहां से उन्हें भारतीय विमान तक पहुंचने के लिए हंगरी की राजधानी तक पहुंचना है। फिलहाल राहत भरी खबर यह है कि रिचा जो कि युद्ध की गंभीर माहौल के बीच में थी, अब वह सुरक्षित देश हंगरी में पहुंच चुकी है, उक्त खबर आने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। Post navigation जैन सोश्यल ग्रुप थांदला द्वारा शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ हर व्यक्ति 5-5 पौधे आवश्यक रूप से लगाएं : कलेक्टर