रायपुरिया @ लवेश स्वर्णकार गत दिनों रायपुरिया में पदस्थ पटवारी वेलसिंह भुरीया को तत्तकालीन एसडीएम हर्षल पंचोली के आदेश से रायपुरिया से हटाकर अलस्याखेड़ी पदस्थ किया जाकर यशवंत सिंह चौहान को रायपुरिया का पटवारी बनाया था । अब उन्हें यहां से हटा कर पटवारी हल्का नम्बर 2 में पदस्थ किया गया है तथा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपत्र क्रमांक एफ 6-1/19 /एक/9 भोपाल दिनाक 4 जून 2019 द्वारा जारी स्थानांतरण नीति के तहत पटवारियों को स्थानांतरित किया जाकर कलेक्टर के नए आदेश के तहत पटवारी श्यामपालसिंह चंद्रावत को बामनिया से हटाकर पटवारी हल्का नम्बर 59 रायपुरिया पदस्थ किया गया है । गौरतलब है श्यामपालसिंह चंद्रावत पूर्व में रायपुरिया में रहकर कार्य कर चुके है उन्हें यहां का काफी अनुभव भी है। ) Post navigation डिपो में पहुंची पर्याप्त लकडिय़ां, ग्रामीणों को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी Next Post