विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ के समीप ग्राम ढेकल के समीप टिकड़ीनाले में एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झाबुआ में आईटीआई कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्र अंकित डावर की मौत हो गई। अंकित व उसके दो दोस्त चंद्रशेखर आजाद नगर के समीप स्थित ग्राम भूतखेड़ी में अपनी मौसी के घर से आ रहा था, तभी एक हादसा हुआ और युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसके दो साथी शुभम मेड़ा व नयन भूरिया गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें युवक शुभम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दाहोद रेफर किया गया है तो वहीं नयन भूरिया का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। गौरतलब है कि राहगीरों द्वारा तीन युवकों रोड पर पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना 108 को दी जिसके बाद त्वरित ही उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर बाइक सवार युवकों की दुर्घटना कैसे हुई, यह जांच में जुट गई है। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation पेड़ पर अजीबो-गरीब हालातों में टंगी मिली युवक की लाश, शव के समीप बदहवास मिली घायल युवती दिनदहाड़े अनाज व्यापारी के यहाँ से रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश