रायपुरिया लवेश स्वर्णकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा ही संगठन के रूप में मनाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए साथ में झाबुआ चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर ग्रामीण जनों को मास्क वितरण किए गए इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया,उपाध्यक्ष अजय पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कासवा, कृष्ण पाल सिंह राठौर,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत, मंडल महामंत्री ओपी राठौर, लक्ष्मी नारायण पाटीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation बीज विक्रेता अधिकारियो को कर रहे गुमराह, दर्शाए गोदाम दुकान की बजाय गुप्त गोदामों से हो बीजो की सेम्पलीग सरपंच साहब को देशी कट्टा लेकर घूमना पड़ा महंगा; पुलिस ने धरदबोचा