जितेंद्र वाणी, नानपुर सोमवार को आलीराजपुर जिले के नानपुर के समीप दो मोटर साइकिल सवारों में टक्कर हो गई। टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। सूचना मिलने पर नानपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना टोल प्लाजा के नजदीक हुई थी इसके बावजूद टोल पर न तो एम्बुलेंस मिली न कोई सुविधा। दुर्घटना के बाद सड़क से नानपुर निकल रहे अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे ने देखा कि घायल युवक पूरी तरह खून में लत पथ है इसके बावजूद टोल टैक्स पर न तो एम्बुलेंस मिली न कोई देखने आया। खंडवा बड़ौदा राज्य मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन टोल प्लाजा पर घायलों को उपचार देने के कोई इंतजाम नहीं रहते। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना रहता है। आखिर टोल कंपनी इस गंभीर मामले को क्यों नजर अंदाज करती है। यह समझ से परे है। Post navigation कांग्रेस गरीब वर्गो की पार्टी ओर भाजपा पूँजीपतियों की पार्टी -संगठन प्रभारी सिकरवार घरेलु गैस सिलेंडर के 13 नग खाली एवं 3 नग भरे जब्त किए