फिरोज खान, अलीराजपुर जिले के सभी व्यापारी भाइयों और आमजन से मेरा आग्रह है कि किसान भाई हमारे देश की आन-बान-शान हैं और जब बात किसान के सम्मान की आयें तो हमें किसानों के साथ खड़ा रहना चाहिए। मै देश के किसानों के साथ हु इसलिए मै 8 दिसंबर के भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता हु। ये बात एक प्रेस विज्ञप्ति में विधायक मुकेश पटेल ने कही। विधायक पटेल ने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में देश के किसान सड़कों पर है।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को भाजपा की संवेदनहीन सरकार हर तरह से दबाने का प्रयास कर रही है।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल किसानों को गुलामी की और धकेलने वाले हैं। मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को बिना अन्नदाताओं से बात किये बनाकर अन्नदाता के हितों की अनदेखी की है। मोदी सरकार हमारे अन्नदाता को अपमानित करना बंद करे। इस संवेदनहीन सरकार को अन्नदाता की मांगें माननी ही पड़ेंगी। कांग्रेस अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई में अन्नदाता के साथ है। मैं जिले के सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि जो अन्न पैदा करके देता है, जो आपको भोजन देता है उस अन्नदाता के साथ खड़े रहिए। किसानों द्वारा उनकी मांगों को लेकर किये जा रहे देश व्यापी बन्द का समर्थन कीजिये। Post navigation अवैध झौलाछाप इलाज करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर सुरभि गुप्ता किसान संगठनों के भारत बंद के पक्ष मे सोंडवा मे रहा शांति पुर्ण बंद, कुछ लोग समझे फिर से लगा लोकडाऊन