सिराज भाई बंगड़वाल, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के पारा डीसी के 33 केव्ही उच्चदाब लाइन के 33 केव्ही की पारा फीडर के तार खींचने एवं मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण पारा डीसी की विद्युत सप्लाई 14 जून को बंद रहेगी । जिसमे पारा डीसी के पारा, अम्बा, पीथमपुर, कलमोडा ,खरडू, बलोला, नरवाली, दौलतपुरा, उमरिया वजंत्री, बावड़ी एवं अन्य 70 ग्रामो का सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी करीब 6 घंटे तक बंद रहेगा।