रितेश गुप्ता, थांदला। थाना नगर में भारी बारिश का दौर जारी है बीती रात नगर में फिर एक बार 7 इंच बारिश दर्ज की गई नगर के आस पास बहने वाली नौगांव नदी को पद्मावती नदी उफान पर हैं पद्मावती नदी नगर के ही समीप रुंडीपाड़ा में नदी के मध्य स्थित आधारशीला भी आधी से अधिक डूब चुकी है तेज बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी से डूबे हैं तो सारे तालाब लबालब हो गए हैं। नगर में बीती रात 171 एमएम बारिश दर्ज की गई है जबकि नगर में अब तक कुल 42 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीती रात हुई तेज बारिश ने फिर से एक बार नगर को जलमग्न कर दिया। नगर का एमजी रोड, बस स्टैंड , राजापुरा, ऋतुाज कॉलोनी लगभग सभी निचले क्षेत्रों जहां जल निकासी का अभाव है । ऐसे क्षेत्रों में पानी भर गया जलभराव की स्थिति के कारण बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय वह आसपास की सभी दिखाओ दुकानों में पानी भर गया एमजी रोड की भी लगभग सभी दुकानों में जलभराव की स्थिति बन गई जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ। : Post navigation रात्रि में चोरों ने मचाया जमकर उत्पात; नागरिक हुए भयभीत विश्व आदिवासी दिवस पर बोले विधायक भूरिया- प्रदेश सरकार ने 20 जिलों के 79 ब्लॉक में आदिवासी दिवस मनाने के लिए दिए एक-एक लाख रुपए