भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा के नेतृत्व में समाजजनों का स्वागत किया गया।

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

सोमवार को शहर में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जामा मस्जिद परिसर से मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला यहां से जुलूस हुसैनी मस्जिद पहुंचा, जहां से और भी समाजजन शामिल हो गए। यहां से राम मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां पर दाऊदी बोहरा समाज ने सैयद अशफाक बाबा और इरशाद बाबा के साथ जामा मस्जिद और हुसैनी मस्जिद के दोनों पेश इमाम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 

बोहरा समाज ने समाजजनों का स्वागत किया।

मेन रोड होते हुए जुलूस बस स्टैंड पहुंचा। जहां पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा के नेतृत्व में जुलूस में शामिल समाजजन का स्वागत किया गया। पश्चात अरोड़ा ने हुजेफा असद, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, पार्षद राकेश नलवाया, त्रिलोक अखाड़िया ने बच्चे और बुजुर्गों सहित जुलूस में शामिल समाजजनों को बिस्किट वितरित किए। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

बच्चे चेहरे पर धार्मिक स्टीकर चिपकाकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

बच्चे नाते पाक पढ़ते हुए निकले। उन्होंने अपने चेहरे पर भी धार्मिक स्टीकर चिपका रखे थे। वहीं युवा वर्ग धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहा था। दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवान तैनात रहे। वहीं तहसीलदार जितेंद्र तोमर भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

जुलूस मार्ग पर तबर्रुक के स्टाल लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *