कुँवर हर्षवर्धन सिंह, राणापुर पवित्र रमज़ान के महीने के समापन और ईद-उल-फितर के चाँद दिखने के साथ ही ईद की रौनक दिखाई देने लगी थी। शनिवार को राणापुर नगर में ईद मनाई गईद्ध मुस्लिम समाज जन सुबह 8.30 बजे जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर ईदगाह के लिए रवाना हुए। ईद की नमाज़ के लिए सभी समाज जन ओर नन्हें बच्चे ईद की खुशी में मुस्कुराते खिल खिलाते हुवे अलग अलग परिवेश में नज़र आए। ईद की नमाज़ अदा करने के लिए मुफ़्ती गुलाम साबिर साहब व वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में जामा मस्जिद बस स्टेंड एम जी रोड होते हुवे झाबुआ रोड स्थित ईदगाह पर सभी मुस्लिम समाज जन के पहुंचने पर मुफ्ती गुलाम साबिर साहब ने ईद की नमाज़ अदा करवाई। फ़िर पैगम्बर ए इस्लाम नबी ए करीम सल्लाहू अलैहि वसल्लम को सलाम पेश कर दुआ की गई। जिसके बाद समाज जन ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई देकर सिर ख़ुरमा सेवइयां खिला कर मुँह मीठा किया गया। ईद-उल-फितर का यह पावन त्योहार प्रेम, भाईचारे, क्षमा और मानवता का संदेश देता है। यह रमजान का महीना आत्म-अनुशासन, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। सदर सलमान निजामी ने कहा हम एकता बनाए रखने की भावना: के साथ कामना करते हैं कि यह मुबारक दिन हर चेहरे पर हमेशा मुस्कान और शांति लेकर आए। Post navigation राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति