भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

मुमुक्षु दीक्षार्थी परिधि जैन की वर्षीदान यात्रा निकाली गई। इसके चलते चंद्रशेखर आजाद नगर पूर्ण रूप से बंद रहा। सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष  शामिल हुए। सनातन धर्म के सभी समाज के पदाधिकारी व मुस्लिम समाज द्वारा विशेष स्वागत किया गया। 

यात्रा में जैन समाज के आचार्य और साधु-साध्वी भी शामिल हुए। इनके अलावा विधायक सेना पटेल भी पहुंचे। जगह-जगह अक्षत वर्षा की गई। दीक्षार्थी ने सभी का आशीर्वाद लिया व स्वागत वंदन किया गया। हुसैनी मुस्लिम समाज की ओर से सदर फिरोज पठान, एडवोकेट हनीफ शेख, शब्बीर मोहम्मद शेख, उस्मान बाबा, हामिद पठान, इसाक मकरानी, दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा भी बहुमान किया गया।

स्वर्णकार समाज द्वारा भी वर्षीदान में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत जल पान से किया। प्रजापत समाज ने भी स्वागत किया। आदिवासी कलाकारों द्वारा विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा बाहर से आए रंगोली बनाने वाले कलाकारों ने भी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। रथ पर  सवार दीक्षार्थी परिधि का पग पग पे स्वागत हुआ। 

चंद्रशेखर आजाद नगर में सभी समाजजन हिंदू मुस्लिम वर्षीदान में कदमताल करते हुए नजर आए। इससे सर्व समाज एक सूत्र में बंधा हुआ दिखाई दिया। एकता व भाईचारा की मिसाल दिखाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष मकू पोरवाल मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा पूर्व विधायक माधव सिंह डावर मनीष शुक्ला सुरेश लड्डा मदन डावर अभिजीत डावर नरेंद्र परमार नंदलाल चौहान यश सोनी सुभाष अरोड़ा कपिल सोनी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *