आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर रमजान माह में मुस्लिम समाज इबादत में मशगुल है। बड़ों से लेकर बच्चे तक रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। 11 मार्च को रमजान का चांद दिखने के बाद से ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो चुकी है। तरावीह का सिलसिला ईद का चांद दिखने तक चलेगा। इसके अलावा समाजजन रोजाना रोजे रख रहे है। रोजे रखने में बच्चे भी पीछे नहीं है। 7 साल की मुबस्सिरा मकरानी ने पहला रोजा रखा। जबकि शादब मकरानी ने भी रोजा रखकर इबादत की। पहला रोजा रखने पर परिजन ने दोनों बच्चों को हार पहनाए। Post navigation कलेक्टर की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया धरना तीन पहिया रिक्शा में 20 से ज्यादा सवारी, ओवरलोड पर नहीं हो रही कार्रवाई इसलिए जान का जोखिम लेकर सफर कर रहे ग्रामीण