रितेश गुप्ता, थांदला थांदला मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिन पर जन अभियान परिषद द्वारा विकास खण्ड स्तर पर व ग्रामीण क्षेत्रो में पौधा रोपण प्रस्फुटन समितियों व नगर समितियों के माध्यम से किया गया। जिसमे विकास खण्ड पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर थांदला में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पीएन अहिरवार, शिक्षक हेमेंद्र चन्द्रावत,चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी, तृप्ति व्यास व अन्य शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की विकास खंड समन्वयक वर्षा डोडियार उपस्थित रहे व जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्राम पाटड़ी, नाहरपूरा खेजड़ा, सेमलिया मकोडिया प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से पौधारोपण किया गया। Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न मिशन नगरोदय कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए स्वच्छता प्रेमी, एलईडी लाइव प्रसारण के माध्यम से सीएम ने की करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा