थांदला। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 3 से 9 अक्टूबर तक (संशोधित जानकारी) दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, आदरणीय एसडीएम महेश मंडलोई और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत थांदला, श्री देवेंद्र बराड़िया, ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम सुतरेटी में पशुपालक भूपेंद्र पिता अभयसिंह नायक के घर जाकर भेंट की। इस गृह भेंट के दौरान, अधिकारियों ने पशुपालक भूपेंद्र को कृत्रिम गर्भाधान, पशु उपचार, टीकाकरण एवं पशु आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पशुपालक ने भी बताया कि उन्हें पशुपालन विभाग से समय-समय पर पशुओं से संबंधित मदद मिलती रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालक की आय में वृद्धि करना है। इसके तहत, पशुपालकों को अपने मादा पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी दी जा रही है। यह संपर्क अभियान तीन चरणों में पूरा किया जाना है: पहले चरण में 10 या 10 से अधिक पशुओं वाले पशुपालकों से संपर्क किया जा रहा है, दूसरे चरण में 5 से अधिक और तीसरे चरण में 3 से अधिक पशुओं वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा। इस अभियान की जानकारी 2 अक्टूबर को हुई ग्राम सभा में भी दी गई थी। गृह भेंट के दौरान पशुपालन विभाग से डॉ. भयड़िया (कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, थांदला), मनीष भट्ट (AVFO) और श्री खरे (PV) उपस्थित रहे। गृह भेंट के दौरान पशुपालक भूपेंद्र के पास मौजूद ‘मानक’ नाम का जाफराबादी उन्नत नस्ल का पाड़ा (भैंसा का बच्चा) आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे भूपेंद्र गुजरात से खरीद कर लाए हैं। Post navigation विजयादशमी मवेशी मेले में आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ भव्य शोभायात्रा और गरबा रास के साथ अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया