नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे, वे राणापुर में भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों से चर्चा भी कर सकते है। विदित है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव का ये जिले में तीसरा दौरा है। इसके पहले डॉ यादव 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किए जाने वाले जनजातीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने अल्प समय हेतु झाबुआ पहुंचे थे एवं उसके अगले दिन 11 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में डॉ यादव ने शिरकत की थी। कई मंत्रियों के साथ में आने की भी है संभावना मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच झाबुआ आने की संभावना है, जिसमें जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , भी झाबुआ आ सकते हैं। हालाकि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकृत कार्यक्रम जारी नही हुआ है, लेकिन भाजपा संगठन ने अपने हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है। Post navigation शराब माफियाओं के हौसले बुलंद….अवैध शराब पकड़ने गई विशेष एसएसटी टीम व पुलिस पर हमला हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा मनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन, हनुमान चालीसा एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा