502अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
23 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दोरान मुख्यमंत्री चोहान आजाद कुटिया व आजाद मेेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रभारीमंत्री अंतरसिंह आर्य, संस्कृति राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चोहान, विधायक माधोसिंह चोहान, विधायक अलीराजपुर नागरसिंह चोहान समेत रतलाम, धार, बड़वानी, झाबुआ, इंदोर के विधायक समेत हजारों भाजपाई मोजूद रहेंगे।
20 हजार स्क्वेयर का वाटर प्रुफ टेंट
मुख्य कार्यक्रम मंडी परिसर में आयोजित होगा जिसके लिए 20 हजार स्क्वेयर फीट का वाटर प्रुफ टेंट बनाया गया है। इस बारे में विधायक माधोसिंह डावर ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री चोहान का हेलिकाप्टर सभा स्थल से 15 किमी दूर ग्राम सेवडा में उतरेगा व मुख्यमंत्री चोहान व अतिथियों को खुली जीप से विशाल रैली के माध्यम से आजाद नगर लाया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चोहान तथा आजाद मंदिर पहुंचेंगे यहां आजाद को नमन करने के बाद सभा स्थल पहुंचेंगे, जहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए विधायक डावर ने बताया कि सीएम चोहान के स्वागत की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अलीराजपुर एसपी कुमार सौरभ दल-बल के साथ आजाद नगर में निगाह रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *