जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ स्टर पर प्रचार करने के लिए ऊर्जा का संचार किया व भाजपा के 15 वर्षों में जो भ्रष्टाचार किया है उसे जनता तक ले जाए। मुकेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपये हर नागरिक के खातों में डालने को बोला था जो अभी तक खातों में नही डाले व जनता किये वादे किए थे वह चार वर्ष पूरे होने के पश्चात भी पूरे नहीं हो सके। युवक बेरोजगार होकर घूम रहे। उन्होंने कहा कि उनकी शक्ति कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता जुट जाए ताकि कांग्रेस का अलीराजपुर में परचम लहरा सके। इस मौके पूर्व सरपंच बापू भाई, फिरोज खान, कैलाश चौहान, विक्रम मोर्य मोरिफलिया आदि मौजूद थे। Post navigation बड़चौक में हुआ विशाल अन्नकूट में जुटे हजारों भक्तजन लिया महाप्रसादी का लाभ बजरंग मन्दिर में अन्नकुट का भण्डारा हुआ