झाबुआ लाइव डेस्क-
मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इस बार किसी भी प्रकार की कसर छोडऩा नहीं चाहती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक भाजपा के रतनपुरा कार्यालय झाबुआ में आयोजित की गई। उक्त बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया के नेतृत्व में ली गई। बैठक में मिशन 2019 को लेकर महिला मोर्चा के किस तरह के कार्य होंगे उस पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मिशन 2019 की व्यापक तैयारियां किसी भी प्रकार की कमी न उसको लेकर भाजपा को कमर कसने की बात भाजपा जिलाध्यक्ष ओपी शर्मा ने महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही महिला मोर्चा के प्रदेश से दिए गए ऐसे कई कार्यक्रम जिससे बूथ स्तर पर हमें तैयारी करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में लाकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने सभी महिलाओं को एकजुट रहने के साथ-साथ विशेष मूल मंत्र दिया। जिसमे भानपुरिया में केंद सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में प्रचार-प्रसार करने की विशेष बात कही। केंद्र की योजनाओं के अनुसार जिन महिलाओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है बूथ पर नियुक्ति के लिए उनका चयन किया जाएगा। 14 जनवरी से जिले के प्रत्येक ब्लाक में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जहां महिला कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। विपक्ष को जवाब देने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरती ने अपने तीखे तेवर के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि।आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। महिला कार्यकर्ताओं ने भी संकेत दिया कि वे नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और विरोधियों को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेनेटरी नैपकिन से वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) हटाकर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन और शौचालय देकर मोदी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। इससे महिलाएं सरकार के समर्थन में है।

प्रीति पंचाल झाबुआ नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान
हमेशा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं महिलाओं के उचित सम्मान में आगे आकर कार्य करने वाली वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद प्रीति पति जितेंद्र पंचाल को भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष पद की कमान दी गई। जिसकी घोषणा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के अनुमोदन के बाद की गई। महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा कार्यालय प्रति पांचाल का स्वागत कर उन्हें बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री कुंता सोनी, जिला महामंत्री राधा वसुनिया, जिला मंत्री रामकन्या मखोड, जिला मंत्री सायरा खान, कोषाध्यक्ष आशा सोनी,कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा, राणापुर मंडल अध्यक्ष ज्योति जोशी, महामंत्री राणापुर नैना, पेटलावद अध्यक्ष शालिनी यादव, झाबुआ अध्यक्ष प्रीति पंचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *