रितेश गुप्ता, थांदला मारपीट के दो अलग.अलग मामलों में थांदला जेएमएफसी न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।मीडिया सेल प्रभारी वर्षा जैन ने बताया कि प्रथम मामला इस प्रकार है कि आरोपी बाबु पिता तोलिया कटारा निवासी मोरझरी ने फरियादी को जमीन की बात को लेकर मारपीट कर दांतो से फरियादी के ओट पर काट कर अलग कर दिया जिससे फ़रियादी का चेहरा कुपित हो गया था। थाना काकनवानी द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 294,323,326/506 में अपराध दर्ज कर आज पूजा गोले जेएमएफसी की न्यायालय में न्यायिक निरोध में पेश किया गया। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना मेघनगर के आरोपी मल सिंह पिता खेतिया निवासी कचलदरा के विरुद्ध धारा 452,294,326/506 भादवि में अपराध दर्ज कर थाना मेघनगर द्वारा रितु गुप्ता जेएमएफसी की न्यायालय में कि न्यायिक निरोध में पेश किया गया था।अभियोजन घटना के अनुसार आरोपी ने फरियादी के घर में घुसकर मारपीट कर उसे गंभीर चोट पर पहुंचाई थी जिसे गिरफ्तार कर मेघनगर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया था ।आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध अभियोजन द्वारा किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल झाबुआ भेजा गया। दोनों प्रकरणों का संचालन एडीपीओ वर्षा जैन द्वारा किया गया। Post navigation गणतंत्र दिवस पर शहर में राष्ट्रध्वज लहाराया शीतला माताजी के मंदिर की भव्य कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय महायज्ञ के की महाआरती के साथ हुई शुरुआत