आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम डूंगलावानि में मामूली बात को लेकर आपसी विवाद के चलते प्राणघातक हमला किया गया दो युवक गम्भीर घायल। आज़ाद नगर थाना प्रभारी कैलास बारीया ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विजय पिता लुटीया पर फ़ालिये से हमला किया गया जिससे विजय को पेट में गम्भीर चोट आई जब उक्त घटना का बीच बचाव करने संजय पहुचा तो आरोपी मांजू के द्वारा संजय को फालिये से जानलेवा प्राणघातक हमला किया जिससे संजय को दाहिने पैर में गंभीर चोट आई । जिसके बाद उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजाद नगर में किया गया। पाँचो आरोपी जो इस घटना में सामिल थे नारू, मंजु, चिमन,मोरचन्द, हिमचन्द, पर अपराध क्रमांक 125, आईपीसी की धारा 307 पर विवेचना कर केस दर्ज किया गया। पाँचो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनाक 20 मई को जोबट न्यायालय भेजा गया। Post navigation खेत पर काम करने गए दंपती के शव झूलते मिले पेड़, हत्या-आत्महत्या…..? पुलिस जुटी जांच में अपने ही धर्म के कुछ लोग पसंद नहीं थे तो फर्जी फैसबुक आईडी बनाकर निकाली भड़ास, 5 दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ