भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर विकासखंड की ग्राम खच्चरटोडी में एक महिला ने मानसिक प्रताडऩा के चलते खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी । जिसे मेघनगर अस्पताल ले जाया गया वहा से झाबुआ और झाबुआ से गुजरात के अस्पताल में रेफर किया गया। महिला करीब 70 से 80 प्रतिशत जल चुकी थी जिसकी हालत काफी नाजुक थी। ऐसे में महिला के बयान तहसीलदार द्वारा लिया गया। बयानों को लिफाफे में बंद कर मेघनगर थाना प्रभारी को सौंपा, बडौदा उपचार के दौरान आज अनू ने अपनी अंतिम सांस ली। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की आखिर बेटिया मायके में सुरक्षित नहीं है तो ससुराल में क्या…? ऐसे में अनु के दो छोटे बच्चे है जिसमे से एक अनु के पास मायके में रहता था तो दूसरा उसके पति के पास रहता है और अनु की मां एक वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है और ऐसे में अनु अपनी छोटी बहन का पालन पोषण कर रही थी तथा अपना गुजारा कर रही थी। घटना के वक्त खुद मौजूद अनु की नाबालिग बहन ने मीडिया को चर्चा के दौरान बताया कि एक छोटी से बात को लेकर काका ने विवाद किया और केरोसिन डालने के लिए कहा और मेरी बहन ने यह कदम उठाया। अब सवाल यह उठता है की अनु की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन? Post navigation पारिवारिक कलह के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर लगा ली आग नियम के विपरीत शहर में बना दिए बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर, दुर्घटनाओं में हो रहा लगातार इजाफा