पियुष चन्देल, अलीराजपुर
= 

नवीन शैक्षणिक सत्र में अलीराजपुर नगर के दो विद्यालय माध्यमिक विद्यालय बोरखड़ एवं माध्यमिक विद्यालय बहारपुरा में प्रातः एवं दोपहर की शालाओं का एकत्रिकरण कर दिया गया जिससे वहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन शालाओं में विशेषकर छात्राओं को अधिक परेशानी हो रही है, जहां कन्याओं की शाला पृथक समय पर संचालित होती थी, वहीं वर्तमान में छात्राओं को छात्रो के साथ अध्ययन करना पड़ रहा है। विद्यार्थीयों की अधिक संख्या होने से एवं विद्यालय में समुचित संसाधनों के अभाव में इन दोनो शालाओं में अध्यापन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात दोनो शालाओं में छात्राओं हेतु पृथक शौचालय की अनुपलब्धता है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने आज प्रेस नोट के माध्यम से कही।
श्री पटेल ने इस समस्या के निदान के लिए अलीराजपुर कलेक्टर को पत्र भी प्रेषित किया है। श्री पटेल ने यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार विशेष 5 जिले जिसमें अलीराजपुर भी सम्मिलित है, को छोड़कर अन्य जिलो में विद्यालयों का एकीकरण किया जाना है, किन्तु अलीराजपुर जिले में नही। अलीराजपुर की उक्त दोनो शालाओं में पूर्व में अच्छे से अध्यापन कार्य हो रहा था, किन्तु वर्तमान में दोनो शालाओं में एकीकरण के कारण वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में श्री पटेल ने वर्तमान प्राचार्य से लेकर सहायक आयुक्त को भी इस असुविधा से अवगत कराया किन्तु इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान नही जा रहा इसलिए आज इस समस्या के निवारण हेतु कलेक्टर जिला अलीराजपुर को पत्र लिख कर शीघ्रता से निराकरण की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *