जोबट। मांगलिक कार्यक्रम में अक्सर हम भोजन करने जाते है तो साथ में लिफाफा भी लेकर जाते है ताकि उन्हें उपहार स्वरूप दे सके। लेकिन सेवा भारती संगठन के कार्यकर्ताओं की परंपरा ठीक इसके विपरित है। सेवा भारती के कार्यकर्ता किसी भी मांगलिक आयोजन में जाते है तो लिफाफे देने के बजाए परिवार से मंगल निधि के रूप में सहयोग लिया जाता है। हालांकि इस राशि का उपयोग समाज कार्य में और सेवा के रूप में किया जाता है, जिसके चलते सेवा भारती और संघ के कार्यकर्ता भी इस भाव से समय समय पर मांगलिक आयोजनों पर सेवा भारती संगठन के लिए मंगल निधि राशि सहयोग के रूप में प्रदान करते है। समाज सेवा के इसी भाव के साथ मंगलवार को अपनी पोती श्रुति के विवाह के अवसर पर आसोरिया परिवार की ओर से संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आत्माराम आसोरिया द्वारा संघ और सेवा भारती की टीम को नकद इक्कीस हजार रुपए की राशि मंगल निधि के रूप में प्रदान की गई। Post navigation संवर्धिनी मातृशक्ति संगठन ने संदेशखाली की घटना को लेकर जताया आक्रोश, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया दो करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा ग्राम कनावाडा में 3.15 एमवीए सब स्टेशन, विधासनभा सत्र के दौरान विधायक सेना महेश पटेल ने की थी मांग