अलीराजपुर लाईव डेस्क ॥ एक तस्वीर ने आज अलीराजपुर जिले की राजनीति मे हलचल मचा दी । यह तस्वीर थी भगवा दुपटटा डाले महेश पटेल ओर अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चोहान की थी । यह तस्वीर जल्दी ही वायरल हो गई ओर झाबुआ-अलीराजपुर जिले मे यह अफवाह फैल गई कि महेश पटेल भाजपा मे शामिल हो गये है । लेकिन अलीराजपुर लाईव अपने पाठकों को सही सुचनाऐ उपलब्ध करवाना अपना दायित्व समझता है लिहाजा हम क्लीयर करना चाहते है कि महेश पटेल आज हनुमान जयंती के जुलूस मे आज शामिल हुऐ थे ओर यह एक गैर राजनीतिक प्लेटफाम॔ था जिसमे सभी शामिल हुऐ । वही यह तस्वीर खींची गई ओर वायरल हो गई । महेश पटेल ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि वह भाजपा मे शामिल नही हुए है कल चंद्र ग्रहण के चलते आज हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकली थी जिसमे धार्मिक आस्था के चलते वह शामिल हुऐ थे भाजपा मे शामिल होने की बात अफवाह है Post navigation भूमि अधीग्रहण बिल को लेकर कांग्रेस का धरना हनुमान जयंती की रात गूंजे कविता पोडवाल के भजन