झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस थाना से एसडीओपी आरसी भाकर, थाना टीआई कैलाश चंद्र चौहान के नेतृत्व में महिला सम्मान अभियान के तहत रैली निकाली गई। यह रैली नगर विभिन मार्गो से होती हुई पुराना बस स्टैंड पर पहुंची जहा करीब रैली शामिल 50 से ज्यादा युवाओं ने शपथ ली। टीआई चौहान ने रैली में मौजूद लोगों को शपथ दिलवाई कि किसी भी बालिकाओं-महिलाओं से बदतमीजी, छेडख़ानी, मानसिक, शरीरिक शोषण, हिंसा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, मुकेश नागोरी, राजेन्द्र गोयल, कनु प्रजापत, रामेश्वर नायक उपस्थित थे। Post navigation युवक की सिर कुचली लाश बरामद ; पिता की भी हुई थी जमीन विवाद मे हत्या ; जांच मे जुटी पुलिस प्रिंस राठौड़ हिंदू सेना जिला संयोजक मनोनीत, युवाओं में हर्ष