चंद्रशेखर आजाद नगर। ग्राम बरझर के माल फलिया में छत पर सो रही महिला की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 जून की रात देवर व भतीजों ने मिलकर भाभी सरजू बाई डामोर उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। हत्या के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी देवर रामसिंह मगन, जेठ के लड़के शैतान हरसिंग व सन्नू हरसिंग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने लट्ठ और कुल्हाड़ी से महिला की हत्या की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने में बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर और उनकी टीम का सहयोग रहा। Post navigation धरती पर बढ़ते पाप को गौसेवा से पुण्य में बदला जा सकता हैं- संत श्रीगोपाल स्वामी जनसुनवाई में दो साल से लंबित भुगतान का मुद्दा उठा, युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी