डॉ. सरफराज खान, उमरकोट मतदाता जागरूकता रैली में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रामा महिला संकुल स्तरीय संगठन ने मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। कालीदेवी उमरकोट की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैली के दौरान अपने हाथों में मतदान जागरूकता का संदेश देते तख्तियां ले रखी थी। यह रैलीे बस स्टैंड होती हुए ग्राम की हर गली में घूम-घूम कर मतदान जरूर करे और करवाए के नारे लगाए। रैली का समापन आजीविका संगठन उमरकोट के हॉल में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रभारी धर्मेंद्रसिंह चोंगड़, एसीआरपी अन्नू गरवाल, संतोष गरवाल, मुन्नालाल डामोर, मगन गामड़, बहादुर सिंगाड़ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। ) Post navigation मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली EXCLUSIVE: न्याय दो या मौत की इजाजत; “पेटलावद के किसान ने मांगी कमिश्नर” से इच्छा मृत्यु