भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर हर वर्ष की तरह इस वर्ष अभी चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य चुनरी कलश यात्रा धूमधाम और विधि विधान से निकाली गई। मां अंबे माता मंदिर बेरियर से दोपहर 4:00 बजे यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के आगे आगे नन्ही नन्ही बालिकाएं कलश लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली। उनके हाथाें में 51 मीटर थी। चुनरी लेकर माताजी के जयकारों के साथ आगे बढ़ते गए। दोपहर में मां अंबे माता मंदिर पर पूर्व विधायक माधो सिंह डाबर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डाबर ने विधि विधान से नगर के सुख समृद्धि के लिए चुनरी का पूजन अर्जन किया। तत्पश्चात आगे आगे बैंड बाजा के साथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नया बाजार चौराहे पर गायत्री परिजनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा प्राचीन गड़ी चामुंडा मां का मंदिर सभी मातृ शक्तियों ने माता जी को चुनरी अर्पित करें मां आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। Post navigation स्वदेशी अपनाओ-देश का गौरव बढ़ाओ नारों के साथ उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ एक बदमाश गिरफ्तार