थांदला। शासकीय महाविद्यालय थांदला में आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ जी सी मेहता द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण करने के पश्चात् शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान एवं देश की आजादी में दिए गए योगदान को याद किया। उसके पश्चात् महाविधयालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 11 पौधों को वृक्षारोपण किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पीटर डोडियार, प्रो मुवेल , डॉ मीना मावी , प्रो एच डुडवे, डॉ शुभदा भोसले , प्रो मनोहर सोलंकी , प्रो. हिमांशु मालवीय, प्रो. ऋतुसिंघ राठौर , प्रो.स्वाति नावडे , डॉ दीपिका जोशी , प्रो कंचन बारस्कर , प्रो.मंजुला मंडलोई, श्री दिनेश मोरिया, दलसिंह मोरी, अजय मोरी, रमेश डमोर, विक्रम डामोर एवं समस्त स्टाफ के सदस्य के साथ विद्यार्थी भी उपस्थित थे। Post navigation जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 10वीं का परिणाम 100% और 12वीं का 95%रहा हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मनाई आजाद व तिलक की जयंती