अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आजाद नगर क्षेत्र के कन्या आश्रम व बालक छात्रावास में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढक़र नृत्य में हिस्सा लिया। ग्राम बरझर बालक छात्रावास के अधिक्षक समसू भूरिया ने बालकों द्वारा नृत्य प्रस्तुति को प्रोत्साहन करने के लिए बालकों को उचित इनाम भी दिया गया। झीरण कन्या आश्रम में अधीक्षिका सोनल गणावा व बरझर कन्या आश्रम अधीक्षक शकुंतला चहौान ने भी कन्याओं के द्वारा प्रस्तुति के अवसर पर प्रोत्साहन करने के लिये इनाम रखकर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही बालिकाओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य व संकुल प्रभारी व शिक्षक गण विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation नगर परिषद ने अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को तोड़ा भाजयुमो का दीपावली मिलन समारोह आयोजित