झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर परिषद द्वारा निर्माण की गई दुकानों के स्वरूप परिवर्तन को लेकर पूर्व में नगर परिषद द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया किंतु आज एक दुकान के स्वरूप परिवर्तन पर रोक लगाते हुए नगर परिषद ने जागरूकता का परिचय दिया है। अवैध रूप से दुकान का स्वरूप परिवर्तन कर उसे आगे तक बढ़ाया जा रहा था। इसकी सूचना किसी जागरूक नागरिक के द्वारा नगर परिषद में दी गई तो नगर परिषद की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रोका और उसे तोड़ा। इसी प्रकार अन्य दुकानों की भी जांच कर उनके स्वरूप परिवर्तन करने वालों के खिलाफ नगर परिषद को कार्रवाई करना चाहिए जिससे जो दुकानदार अपनी दुकानों का स्वरूप परिवर्तन कर रहे है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, यहां तक की सब्जी मंडी के नाम पर बनी दुकानों को आगे दुकानदारों ने एक दुकान के रूप में कब्जा कर लिया है। एक दुकान से दूसरी दुकान तक दीवार तोडक़र पूरी दुकानों को एक कर लिया है। इसके बावजूद भी नगर परिषद में बैठे जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसके लिए नागरिकों ने मांग कि है कि दुकानों की विस्तृत जांच की जाए तथा जिन दुकानों की नीलामी जिस व्यक्ति के नाम पर हुई है यदि उसने दूसरे किसी को बेच दी है तो उस दुकान का सौदा निरस्त कर नगर परिषद पुन: दुकान नीलामी की प्रक्रिया को अपनाए तथा अवैध रूप से कब्जा करने वालों और अवैध रूप से दुकान का स्वरूप परिवर्तन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सब्जी मंडी क्षेत्र में जिन दुकानों पर अन्य दुकानें लग रही है या अन्य लोगों ने दुकानों को गोडाउन के रूप में उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए नगर परिषद दुकानों को अपने कब्जें में लेकर सब्जी व्यवसायियों को बिठाने की व्यवस्था करे। इस संबंध में नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी लोकायुक्त तक शिकायत कर रखी है तथा इसके लिए नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन तक सभी को शिकायत की गई है। Post navigation मप्र स्थापना दिवस पर एसडीएम ने दिलवाई चार शपथ मप्र स्थापना दिवस पर बालिकाओं ने दी प्रस्तुतियां