जितेंद्र वाणी, नानपुर अपनी लम्बित मांगों को लेकर भोपाल में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश सहकारी संस्था के कर्मचारी आज भोपाल पहुंचेंगे जहां जंगी प्रदर्शन कर अपनी मांगों से मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत करवाएंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र वाणी ने बताया कि कर्मचारियों को अपनी मांगों पूरी करने के लिए 25 तारीख को अलीराजपुर जिले से सैकड़ों कर्मचारी भोपाल के लिए रवाना होंगे जहां 26 तारीख को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर अपनी मांगों को जल्द से जल्द हल करने की गुहार लगाएंगे। वही संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद वाणी नानपुर सचिव मनोज सविता एवं मीडिया प्रभारी सुनील चौहान ने सभी कर्मचारियों से अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए भोपाल पहुंचने की अपील की है। ) Post navigation दिवासा मनाकर अपने घर लौट रहे युवक को बस ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, गंभीर हादसा टला