नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 20 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है , बहुप्रतीक्षित इस तबादला सूची में इंदौर ग्रामीण रेंज के उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी धार के वर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को दी गई है, विदित है कि मनोज कुमार सिंह धार से पहले अलीराजपुर / उज्जैन में भी बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं ,अब वह इंदौर ग्रामीण रेंज के अंतर्गत आने वाले झाबुआ धार अलीराजपुर और इंदौर ग्रामीण इन चार जिलों के डीआईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे । Post navigation छात्र आत्महत्या केस – छात्रावास अधीक्षक को सहायक आयुक्त ने किया निलंबित स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले युवक पर कोतवाली में मामला दर्ज