राज सरतलिया, पारा पारा से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम बलोला बड़ी में बीती मध्यरात्रि को लघुशंका करने घर से बाहर निकले अधेड़ को जेसीबी ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। उक्त जानकारी देते हुए पारा पुलिस चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि बीती मध्य रात्रि को करीब 1 बजे के लगभग ग्राम बलोला बड़ी में नरसिंह पिता रामसिंह बारिया उम्र 45 वर्ष अपने घर से बाहर लघुशंका करने निकला था तभी अंध गति से आ रही जेसीबी लघु शंका कर रहे हैं नरसिंह को बुरी तरह से कुचल कर भाग निकला। जिससे घटनास्थल पर ही नरसिंह की मौत हो गई घटना की सूचना नरसिंह के परिजनों ने पारा पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव परीक्षण करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात जेसीबी व चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113 /21 धारा 304 ए में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है जेसीबी का चालक फरार बताया जाता है परिजनों ने ग्राम बलोला में रात्रि में खुदाई का कार्य कर रही जेसीबी पर दुर्घटना की आशंका जताई है। Post navigation पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सौंपा ज्ञापन राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप मे मनाया, कांग्रेसी नेताओ ने मास्क, सेनिटाइजर व फल वितरित किए