फिरोज खान@अलीराजपुर

विकास खण्ड जोबट में मध्य. प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार खोंगल के मार्ग दर्शन में आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डावर ने जोबट विकास खण्ड जोबट में कार्यकारिणी का गठन स्थानीय मण्डी प्रांगण में  किया गया। जिसमे सर्वसहमति से अधिकांश विभागो के अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति में जोबट विकास खण्ड की कार्यकरिणी का गठन किया गया । ब्लॉक के अध्यक्ष ने कहा है कि मुझे जो भी  दायित्व सौंपा है वो बहुत अच्छे से निभाउंगा, जिले के अध्यक्ष डावर ने कहा है कि ब्लॉक् की समस्या हर हालात में होगी और जिले क्या प्रान्तीय स्तर पर पहुँचाई जायेगी। जिसमेंब्लॉक अध्यक्ष पद पर धनसिंह भूरिया, सचिव के पद पर प्रमोद डावर, कोषाध्यक्ष के पद पर कैलाश रावत, मीडिया प्रभारी यूनुस खान,  सहप्रभारी मीडिया  महेश वाणी  एवं अन्य पद पर आदि को मनोनीत किया गया। जिसमे राजस्व विभाग के  बालू सिंह भूरिया , कुवर सिंह भयडिया पशु चिकित्सा विभाग, एवं योगेंद्र बामनिया, सोहन डावर, सुरेश चौहान, रमेश अजनार, इंजीनियरिंग विभाग से दीपक चौहान, कृषि विभाग से नवलसिंह चौहान, पशुपालन विभाग से अशरफ खाँन , थानसिंह जमरा ,कैलाश रावत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *