रितेश गुप्ता @ थांदला संस्कार पब्लिक स्कूल पर 1 नवंबर को पुलिस प्रशासन द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें ‘मुख्य अतिथि डीएसपी (अजाक) राकेश आर्य, विशेष अतिथि सुबेदार थाना थांदला कमलसिंह मिन्दल, आरक्षक संदीप बघेल (सायबर), आरक्षक संदीप महेश प्रजापत थे। अतिथियों ने सायबर क्राइम, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारिया विद्यार्थियों को दी गई। साथ ही समस्त अतिथियों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न वीडियो, अपराधों से बचाव एवं सावधानियाँ बताई गई। कार्यशाला में संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शेख आसिफ ने किया। आभार शिक्षक संजय कोठारी द्वारा किया गया। Post navigation प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री हुए शामिल जन अभियान परिषद ने किया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रभातफेरियों का आयोजन